रामपुर: शादी में बधाई मांगने जाना किन्नर को पड़ा महंगा, युवकों ने लाठी-डंडों से पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

मसवासी, अमृत विचार। बधाई लेने गए किन्नर को गांव के तीन युवकों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। खुद को बचाते हुए चौकी पहुंचे किन्नर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित किन्नर की तहरीर पर  रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

चौकी क्षेत्र के गांव खौदकलां के एक मैरिज हाल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान किन्नर पूजा बरात में बधाई लेने पहुंच गया। आरोप है कि बरात में शामिल गांव निवासी सानिब, मुर्तजा व गुलाम हुसैन लाठी-डंडे लेकर आ गए। पूजा किन्नर से बधाई देने का विरोध करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान पूजा किन्नर बुरी तरह चोटिल हो गया। बाद में पुलिस चौकी पहुंचे किन्नर ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। चौकी इंचार्ज अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि किन्नर की तहरीर पर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संबंधित समाचार