रामपुर: शौहर की शादी रुकवाने पहुंची पत्नी करती रही हंगामा, पति दूसरे रास्ते से नई दुल्हन लेकर चंपत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

सैदनगर, अमृत विचार। पति की शादी रुकवाने पहुंची पत्नी पहुंची तो हंगामा हो गया। पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पत्नी रास्ते में खड़ी हो गई। लेकिन पति दूसरे रास्ते से आकर निकाह के बाद अपनी नई दुल्हन को लेकर निकल गया।
 
मामला अजीम नगर थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव का है। रविवार दोपहर बाद सिविल लाइन के रोशन बाग से एक युवक की बरात आनी थी। युवक की बरात आने की सूचना उसकी पत्नी को मिली तो वह जटपुरा गांव पहुंच गई। पत्नी का आरोप था वह 6 बच्चों की मां है और उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह पत्नी को समझा कर गांव से बाहर भेज दिया। पत्नी रास्ते में खड़े होकर बरात आने का इंतजार करने लगी। लेकिन पति दूसरे रास्ते से होकर बरात के साथ गांव पहुंच गया। निकाह के बाद दुल्हन को लेकर पति मौके से खिसक लिया। जब तक पत्नी दोबारा गांव आई तब तक बरात वापस जा चुकी थी। जटपुरा गांव में हुई शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

संबंधित समाचार