Kanpur: बंद मदरसे में मिला था बच्चे का कंकाल; वीडियोग्राफी के साथ कराया गया कंकाल का पोस्टमार्टम, डीएनए जांच से सच आएगा सामने

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। जाजमऊ थानाक्षेत्र में बंद पड़े मदरसे में मिले बच्चे के कंकाल का पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। कंकाल की कुछ हड्डियों और बाल को डीएनए जांच के लिए सुरक्षित रखा गया। शेष कंकाल को जाजमऊ पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उसे अपने बेटे का कंकाल बताने वाली महिला को सौंप दिया। 

जाजमऊ के पोखरपुर फार्म वाली गली में बुधवार को 4 साल से बंद पड़े मदरसे में बच्चे का कंकाल मिला था। छबीलेपुरवा निवासिनी अजबुननिशां ने कपड़ों और दांतों की बनावट के आधार पर कंकाल अपने बेटे अयान के होने का दावा किया था। रविवार को पैनल और वीडियोग्राफी के साथ उर्सला अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत मिश्रा और डॉक्टर आरएस यादव ने कंकाल का पोस्टमार्टम किया। 

कंकाल की कुछ हड्डियों को डीएनए जांच के लिए संरक्षित कर लिया गया। शेष कंकाल जाजमऊ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शेष कंकाल को महिला को सौंप दिया गया है। जिन हड्डियों को डॉक्टरों के द्वारा संरक्षित किया गया है उन्हें जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। डीएनए जांच भी कराई जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें- Kanpur: विश्व एड्स दिवस पर सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े; 11 महीने में मिले इतने HIV संक्रमित मरीज...डॉक्टर बोले...

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP T20 League : कानपुर के ग्रीनपार्क में होगा क्रिकेट का महाकुंभ, 1 जून से खुलेगी ट्रांसफर विंडो, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा अपनी चमक दिखाने का मौका
इंस्टा की प्रेम कहानी का अजीबो-जरीब ट्विस्टः दुल्हन ने किया दूल्हे को पहचानने से इंकार, बरातियों की जमकर हुई पिटाई
यूपी मौसम: पूर्वांचल के कई जिलों में धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश, तपती गर्मी और लू से लोगों को मिली निजात
EPFO New Rules: अब पीएफ से पैसा निकालना हुआ आसान, क्लेम प्रक्रिया होगी पूरी तरह ऑटोमैटिक, चंद घंटों में खाते में आएगा पैसा
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा फैसला, पीएम मोदी की अपील पर काफिले में शामिल वाहनों की संख्या की आधी