पीलीभीत: मेडिकल कॉलेज का हाल...मरीज के बैड पर चूहे, पहुंचा रहे नुकसान!

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। मेडिकल कॉलेज स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। इसके अलावा चूहों की भरमार भी है। आलम यह है कि यहां वार्ड में भर्ती मरीजों के बिस्तर पर चूहे मंडरा रहे है। पानी पीने वाले नल पर मच्छरों की फौज भिनभिना रही है। मरीज और तीमारदार दोनों के लिए ही संक्रमण का खतरा बना हुआ है। चूहे मरीजों के पैर कतराने के साथ ही दवाएं और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में तीमारदार रात भर जागकर चूहों से अपने मरीजों को बचाने में लगे रहते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां मरीज कितने सुरक्षित हैं।

मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग में महिला अस्पताल संचालित हो रहा है। महिला प्रसव,ओपीडी, एएनसी वार्ड आदि है। तृतीय मंजिल पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भर्ती किया जाता है। इस वार्ड में चूहों की फौज ने डेरा जमा रखा है। यह चूहे फाइल ही नहीं बल्कि मरीजों के हाथ पैर भी कतर रहे हैं। रातभर मरीजों के तीमारदार इससे परेशान रहते हैं। इतना ही नहीं चूहे मरीजों को परेशान करने के साथ दवाएं, ऑक्सीजन पाइप लाइन, ऑक्सीजन मास्क आदि को भी नुकसान पहुंच रहे हैं। दो दिन पहले बाल रोग वार्ड में भर्ती एक मरीज के तीमारदार ने चूहों को उत्पात मचाते हुए वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में एक बेड पर भर्ती बच्चा मरीज के किनारे एक चूहा बैठा दिखाई दे रहा है। जोकि उसके ऊपर उछल कूद करते दिखाई दे रहे थे। बेड नंबर सात में चूहा ऑक्सीजन लाइन के ऊपर दिखा। इतना ही नहीं बेड पर भर्ती निमोनिया पीड़ित बच्चे के ऊपर दिखाई दिया। हालांकि परिवार वालों के जागने के बाद उन्हें भाग गया। इसके अलावा कई मरीजों को सामान और दवाएं भी कतर रहे हैं। मरीजों के साथ अस्पतालों में रखी बीएसटी, फाइलें आदि को भी नुकसान पहुंचा चुके हैं। इन चूहों से निपटने का कोई भी समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में यहां भर्ती होने वाले मरीजों के तीमारदारों को रात भर रखवाली करना पड़ती है। वार्ड ब्यॉय से शिकायत की जाती है। मगर कोई सुनवाई नहीं होती है। वहीं प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. संगीता अनेजा ने कहा अस्पताल में साफ सफाई कराई जाती है। एमसीएच विंग के तृतीय मंजिल पर बने वार्ड में चूहों के मंडराने का मामला संज्ञान में आया है। अगर ऐसा हो रहा है। तो गलत है। टीम लगाकर समाधान कराया जाएगा। कैंपस में भी सफाई कराई जाएगी।

संबंधित समाचार