श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने और द्वीप राष्ट्र के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। तमिलनाडु मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने यहां कहा कि मछुआरों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे आईएमबीएल पार कर श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया है कि जेल में बंद मछुआरे पुड्डुचेरी के कराईकल के रहने वाले थे, जबकि एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि मछुआरे तमिलनाडु के पुडुकोट्टई जिले के थे। 

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस बीच, श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा कि उत्तरी नौसेना कमान द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान में 18 भारतीय मछुआरों को पकड़ा गया और एक मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर को जब्त किया गया। यह अभियान जाफ़ना में वेथ्थलाकेर्नी के पास चलाया गया था और मछुआरों की नाव को आईएमबीएल से लगभग 30 समुद्री मील अंदर श्रीलंकाई जल क्षेत्र में प्रवेश करते हुए पाया गया था। भारतीय मछुआरों के साथ जब्त की गई उनकी नाव को कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया गया और आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए श्रीलंका तट रक्षक उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक को सौंप दिया गया। 

श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि वह स्थानीय मछुआरों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए, विदेशी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की अवैध तौर पर मछली पकड़ने से रोकने के लिए अपने समुद्री सीमा पर नियमित गश्त और अभियान चलाना जारी रखेगी। इसके साथ ही श्रीलंकाई नौसेना ने इस साल अब तक पुड्डुचेरी के कराईकल के अलावा तमिलनाडु के रामेश्वरम, नागापट्टिनम, थूथुकुडी और पुदुकोट्टई जिलों के 515 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली 66 भारतीय नौकाओं को जब्त कर लिया गया और बाद में उन्हें कानूनी कार्यवाही के लिए अधिकारियों को सौंप दिया गया। 

ये भी पढ़ें : बांग्लादेश में भारतीय टीवी चैनलों पर लगेगा प्रतिबंध? HC में दायर की रिट याचिका...भड़काऊ समाचारों के प्रसारण दिया हवाला 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म