कानपुर देहात में एसडीएम न्यायालय कक्ष की कुंडी काट चोरी का प्रयास: जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात, अमृत विचार। रसूलाबाद कस्बे में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि एक दिन पूर्व बैंक का ताला काट कर चोरी का प्रयास व एक घर से लाखों के जेवरात पार करने के बाद एसडीएम न्यायालय की कुंडी काट दी। जबकि वहां पुलिस की गार्द भी मौजूद रहती है। हालाकि चोर कंप्यूटर आदि कुछ भी ले जाने में सफल नहीं हुए, लेकिन पुलिस के नाक के नीचे एसडीएम कोर्ट की कुंडी कटने की जोरों पर चर्चा रही।

बताते चले कि बीती 30 नवंबर की रात चोरों ने रसूलाबाद कस्बे के पश्चिमी छोर पर स्थित एक्सिस बैंक का ताला व सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए थे। इसके बाद उसी मकान के ऊपर रहने वाले मकान मालिक के यहां भी ताले काटकर अंदर घुसे थे, लेकिन चोरों के हाथ कुछ भी नहीं लगा था। 

इसके बाद चोरों ने लोहिया नगर निवासी सोनू पांडेय के घर में ताला काटकर लाखों के जेवरात व नगदी पार कर दी थी। कस्बे में हुई इस घटना को लेकर एएसपी राजेश पांडेय, डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने मौके पर छानबीन कर साक्ष्य संकलित किए थे। 

मामले में अभी तक पुलिस के साथ खाली चल रहे हैं और चोरों ने सोमवार रात थाने के बगल में ही स्थित तहसील परिसर स्थित एसडीएम न्यायालय की कुंडी काट दी, लेकिन कुछ भी ले जाने में सफल नहीं हुए। 

मौके पर कंप्यूटर आदि उपकरण सुरक्षित मिले। जबकि यहीं पर पुलिस की गार्द भी रहती है। अनुमान किया जा रहा है कि किसी पुलिस कर्मी के निकलने पर चोर फरार हो गए होंगे। एसडीएम नीलिमा यादव ने बताया कि चोरों ने कोर्ट कक्ष की कुंडी काट कर चोरी का प्रयास किया है।

ये भी पढ़ें- कानपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में केबिल बिछाने को बनेंगी डक्ट: नए वित्तीय वर्ष में शुरू होगा पनकी और चकेरी में विकास कार्य

संबंधित समाचार