रामपुर: न्यायालय के आदेश पर नामजद बाबा अनूप सिंह की संपत्ति कुर्क 

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

पुलिस पर बिना वजह परेशान किए जाने का लगाया आरोप, नोकझोंक

बिलासपुर, अमृत विचार। चर्चित बाबा तरसेम हत्याकांड में न्यायालय के आदेश पर नामजद बाबा अनूप सिंह की संपत्ति कुर्क करने पहुंची उत्तराखंड पुलिस और समुदाय के लोगों में खूब नोकझोंक हो गई। समुदाय के लोगों ने पुलिस पर बिना वजह परेशान किए जाने का आरोप लगाया है।

बुधवार शाम चार बजे उत्तराखंड के खटीमा शहर के सीओ विमल कुमार रावत, सीओ सितारगंज बहादुर सिंह चौहान, इंस्पेक्टर सितारगंज प्रकाश सिंह दानों और नानकमत्ता शहर एसओ देवेंद्र गौरव भारी पुलिसबल के साथ तहसील के गांव नवाबगंज पहुंच गए। उन्होंने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्हें उत्तराखंड कोर्ट का आदेश पढ़कर सुनाया। साथ ही न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए बाबा अनूप सिंह की संपत्ति को कुर्क किए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चर्चित बाबा तरसेम हत्याकांड में बाबा अनूप सिंह नामजद आरोपी हैं। वह न्यायालय की शरण में नहीं पहुंचे हैं, जिसकी वजह से न्यायालय ने उनकी संपत्ति कुर्क किए जाने का आदेश जारी किया है। पुलिस की इस बात पर धार्मिक स्थल के पदाधिकारी और समुदाय के लोग हंगामा करने लगे। उनकी पुलिसकर्मियों से खूब नोकझोंक हुई तथा काफी देर तक हंगामे का क्रम बना रहा। इस दौरान समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड पुलिस धार्मिक स्थल को बाबा अनूप सिंह की संपत्ति मान रही है जबकि, यह संपत्ति सभी लोगों की है। इस पर किसी विशेष व्यक्ति का अधिकार नहीं है। पुलिस द्वारा धार्मिक स्थल के भीतर घुसकर न्यायालय को बाबा अनूप सिंह की संपत्ति दिखाना सरासर गलत है। हंगामे के बीच पुलिस ने बाबा अनूप सिंह के कमरे की तलाशी ली, जिसमें उन्हें कुछ नहीं मिला। करीब एक घंटे चले हंगामे और वार्ता के बीच अधिकारी न्यायालय का आदेश सुनाकर वापस लौट गए। इस पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि कुर्की करने के लिए आरोपी के घर पुलिस पहुंची थी लेकिन, कमरा खाली होने के कारण खाली हाथ लौट गई। 

463

फरार आरोपी के घर कुर्की
काफी समय से वन अधिनियम सहित कई मामलों में फरार चल रहे एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने उसके घर की कुर्की कर दी। जबकि एक के घर पर 83 की  कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा कर दिए। जबकि चार वारंटियों के घर पर दबिश दी। हालाकि कोई भी पुलिस के हाथ नहीं आ सका। मिलकखानम थाना क्षेत्र से अपराधी व कुर्की वारंट से  संबंधित आरोपी करनैल सिंह पुत्र सिंघारा सिंह निवासी ग्राम कलकत्ती थाना गदरपुर उत्तराखंड, राजू पुत्र दयाल निवासी कलकत्ती थाना गदरपुर उत्तराखंड, हाकमसिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी कलकत्ती थाना गदरपुर, लखविन्दर सिंह पुत्र हाकम सिंह निवासी कलकत्ती थाना गदरपुर, मंगू सिंह पुत्र हाकम सिंह, गुरदयाल सिंह पुत्र सिंघारा सिंह थाना क्षेत्र गदरपुर जनपद ऊधमसिंह नगर के मकानों पर प्रभारी निरीक्षक मिलकखानम पुलिस बल द्वारा थाना गदरपुर से स्थानीय पुलिस बल के साथ ग्राम कलकत्ती थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड में मकानों पर दबिश दी गई। आरोपी राजू पुत्र दयाल सिंह  की धारा 82 सीआरपीसी की मुनादी की और उसके बाद  मकान पर नोटिस चस्पा की। इसके अलावा करनैल सिहं पुत्र सिंघारा सिंह की धारा 83 सीआरपीसी के तहत  वहां से संपत्ति कुर्क की गई। कुर्क सम्पत्ति  2 स्थानीय नागरिकों  की सुपुर्दगी में दी गई। शेष वारंटी के मकान  छुपने वाले स्थानों पर दबिश दी। ग्रामीणों से  वारंटियों को समय से न्यायालय में हाजिर कराने की अपील की। इस मौके  पर मिलकखानम प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह, दरोगा, सूरज सिंह चौहान, दिनेश कुमार, रविन्द्र कुमार, देवेन्द्र राठी, हरिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - रामपुर : पंजाब सरकार की ढील से अपराधियों के हौसले बुलंद -औलख

संबंधित समाचार