Bareilly : बीआईयू में इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन कॉन्क्लेव आयोजित

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीएमआईआईएल की ओर से विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हसन खिमजी ने टीम को आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने अपने अनुभव और व्यावसायिक दृष्टिकोण से टीम को नवाचार, नेतृत्व तथा सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उनके सुझावों ने न केवल टीम का मनोबल बढ़ाया बल्कि भविष्य की रणनीति को स्पष्ट दिशा भी दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की टीम बनाकर केस स्टडी गतिविधियां आयोजित की गईं तथा जागरूकता बढ़ाने के लिए क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई। साथ ही विश्वविद्यालय के सभी प्रतिनिधियों ने मिलकर विभिन्न नीतियों का निर्माण एवं रूपरेखा तैयार की, जिन्हें आगामी समय में प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस एवं आयुर्वेद कॉलेज के छात्रों को अवसर प्रदान किया गया कि वे अपने नवाचार संबंधी विचारों एवं परियोजनाओं को सभी के समक्ष प्रस्तुत करें। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार, सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्य, विभागाध्यक्ष तथा कैंपस कैटलिस्ट्स ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।

संबंधित समाचार