जनसुनवाई पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में अव्वल रहा बदायूं, SSP ने दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जिले में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। शासन स्तर से नवंबर महीने का मूल्यांकन करके रैकिंग जारी की गई। शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश के 75 जिलों में बदायूं अव्वल रहा है। इसके अलावा जिले के 18 थानों को भी पहला स्थान मिला है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने अधिकारी और कर्मचारियों को बधाई दी। निरंतरता बनाए रखने को निर्देशित किया। 

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पोर्टल की हर महीने समीक्षा की जाती है कि शिकायतों का किस प्रकार और कितने समय में निरस्तारण किया व गुणवत्ता कैसी थी। जिसके अंतर्गत शाासन स्तर से नवंबर में पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित 10 पैरामीटर पर मूल्यांकन किया गया। संदर्भों की मार्किंग व अग्रसरण में 10 में से 10 अंक प्राप्त हुए। पिछले छह महीने में प्रति माह औसत संदर्भों की संख्या 3875 रही। 

इस महीने में कोई भी मामला डिफाल्टर नहीं हुआ। जिसके चलते 20 में से 20 अंक प्राप्त हुए। फीडबैक के आधार पर भी शत प्रतिशत 30 में से 30 अंक मिले। महीने के अंत तक शासन या अन्य अधिकारी द्वारा बदायूं को कोई सी श्रेणी प्रदान न करने पर 20 में से 20, मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई सी श्रेणी प्राप्त न होने पर 10 में से 10, रैंडम आधार पर श्रेणीकरण में 10 में से 10, स्वयं के कार्यालय से प्राप्त फीडबैक पर कार्रवाई करने के लिए 10 में से 10, जनता दर्शन फीडिंग में 10 में से 10 अंक अर्जित हुए। 

यूजर्स प्रोफाइल अपडेशन में 5 में से 5 अंकों को मिलाकर 10 पैरामीटर में 125 में से 125 अंक हासिल होने पर जिला पहले स्थान पर रहा है। इसके अलावा थाना कादरचौक, सहसवान, फैजगंज बहेटा, उघैती, इस्लामनगर, बिसौली, उझानी, मूसाझाग, हजरतपुर, जरीफनगर, दातागंज, अलापुर, मुजरिया, बिनावर, बिल्सी, महिला थाना, सिविल लाइन, कुंवरगांव ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। एसएसपी ने नोडल अधिकारी एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, आइजीआरएस प्रभारी सौरभ सिंह व अन्य को बधाई दी।

यह भी पढ़ें- बदायूं: महिला की मौत, पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार