बदायूं: पुलिस और प्रशासन का सहयोग करके शांति व्यवस्था रखें कायम

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मौर्य छात्रावास में हुई जिला अपराध निरोधक कमेटी की बैठक

बदायूं, अमृत विचार। शहर के मौर्य छात्रावास में जिला अपराध निरोधक कमेटी की बैठक हुई। जिला प्रभारी शमसुद्दीन ने कहा कि जिला अपराध निरोधक कमेटी का मुख्य उद्देश्य जिले में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करके शांति व्यवस्था व भाईचारा बनाए रखना है। राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आपसी झगड़ों को समझौता के आधार पर दूर करने का प्रयास करें। आह्वान किया कि सभी लोग आपराधिक तत्वों के खिलाफ खड़े होने को लोगों को जागरूक करें। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए हाफिज सिद्दीक इस्लामिया इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य मुहम्मद खिजर अहमद ने कहा कि अपराध निरोधक कमेटी ने हमेशा प्रशासन का सहयोग किया है। कुछ साल से काम नहीं हो रहा था। प्रभारी ने इसे दोबारा से जीवित किया है। जिसके लिए वह और डॉ. नेत्रपाल सिंह सैलानी बधाई के पात्र हैं। सभी लोग समाज से बालश्रम मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता के लिए शिविर आयोजित करेंगे। उसावां से आए डॉ. रामबाबू सिंह ने कहा कि समाज में फैली बुराइयों से लड़ने के लिए संघर्ष का जज्बा, संगठन, साधन की आवश्यकता होती है। सभी लोगों को जागरूक करें कि वह अपने अधिकार और कर्तव्यों को समझें। जीआईसी के पूर्व प्रधानाचार्य सीपी सिंह ने कहा कि हमें अपराध विहीन समाज की स्थापना के लिए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करते रहना है। बैठक में जिला कार्यकारिणी के गठन की चर्चा हुई। प्रदेश कमेटी से अनुमोदन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का 16 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा। मुन्ने खां ने विचार रखेद्ध मशहूर शायर अहमद अमजदी बदायूंनी ने संचालन किया। शायरी सुनाकर लोगों को जागरूक किया। धन्नू लाल गुप्ता, इकरार अहमद, आदिल हुसैन जकरिया, डॉङ अशरफ अली, अहमद नबी, अंसार अली गुड्डू, शबेनूर, शाहीन बेगम, मशकूर अहमद आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - बदायूं: टूटे तार को सही करने के लिए रुपये मांगने वाले लाइनमैन पर कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार