बदायूं: टूटे तार को सही करने के लिए रुपये मांगने वाले लाइनमैन पर कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

जिला सिविल बार एसोसिएशन के सचिव अरविंद पाराशरी ने अधिशासी अभियंता से की शिकायत

बदायूं, अमृत विचार। कोर्ट में नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले की सुनवाई के दौरान जिला सिविल बार एसोसिएशन परिसर में बिजली का तार टूटकर एक पत्रकार के ऊपर गिर गया था। गनीमत रही कि पत्रकार जैकेट पहने था। करंट लगने से वह गिर गए थे। लाइनमैन से तार सही करने का कहा तो उसने 3500 रुपये की मांग की। जिला सिविल बार एसोसिएशन के सचिव अरविंद पाराशरी ने बिजली विभाग के खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता से तार सही कराने और लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
 
शिकायत पत्र भेजकर सचिव ने कहा कि तीन दिसंबर को कोर्ट में सुनवाई के चलते पत्रकार एसोसिएशन परिसर में मौजूद थे। वादी और प्रतिवादी के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर लगभग ढाई बजे खंभे से सिविल बार एसोसिएशन की ओर जा रही बिजली की लाइन पर बंदर कूद गया। जिसके चलते तार टूटकर नीचे खड़े पत्रकार पर जा गिरा। पत्रकार जमीन पर जा गिरा। साथी पत्रकारों ने उन्हें उठाया। अस्पताल ले जाया गया। कचहरी स्थित विद्युत उपकेंद्र पर सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई गई। वहां तैनात कर्मचारियों से बात सही करने को कहा तो कर्मचारी ने जेई से बात करने की बात कही। जेई ने फोन नहीं उठाया। कुछ समय के बाद लाइनमैन ने सिविल बार के कर्मचारी से लाइन सही करने के एवज में 3500 रुपये की मांग की। सचिव ने तार सही कराने और रुपये मांगने वाले लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई को कहा है।

ये भी पढ़ें - बदायूं: कर्ज नहीं चुका पाया तो परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

संबंधित समाचार