अयोध्या: स्कूली कराटे, बैडमिंटन और भारोत्तोलन की UP टीम घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 9 से 15 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयीय अंडर-17 कराटे, अंडर-14 बैडमिंटन व अंडर-19 भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली यूपी की बालक व बालिका टीम गुरुवार को घोषित हो गई है। टीम की घोषणा राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान के प्राचार्य हरवंश सिंह की ओर से की गई है। क्रीड़ा संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी नरेन्द्र पाल ने बताया कि चयनित प्रदेश टीम सात दिसंबर को क्रीड़ा स्थान स्टेडियम मकबरा से दिल्ली के लिए रवाना होगी। 

चयनित अंडर-17 कराटे टीम 
लखनऊ के शुभ रावत, पिन्टू यादव, यश सिंह, आगरा के लकी, विपिन बघेल, बुलन्दशहर के मो. रिहान, रिषय धनकर, बलिया के हनी सोनी, अवनीश पाठक, वाराणसी के माधव तिवारी, प्रयागराज के नरेन्द्र श्रीवास्तव, पीलीभीत के रवि प्रकाश शामिल हैं।

बालिका टीम में वाराणसी की रति श्रीवास्तव, रिशु यादव, सोहम सिंह, लखनऊ की प्रियंका सिंह, इशिता, बुलंदशहर की मधु, राधा रानी, साध्वी, लकी राज, आगरा की प्रज्ञा शर्मा व बलिया की जिज्ञासा सिंह शामिल हैं। जौनपुर के संतोष पटेल व वाराणसी की संयुक्ता सिंह को टीम कोच व मैनेजर बनाया गया है। 

अंडर-14 बैडमिंटन टीम 
मुजफ्फरनगर के अनुज चावला, कार्तिक, लखनऊ के वर्चस्व सेन, अथर्व मिश्र व इटावा के वैभव तिवारी व बालिका टीम में बहराइच की अरुणिमा यादव, तेजस्वनी सिंह, मुजफ्फरनगर की शगुन अयोध्या की कीर्ति और आराध्या त्रिपाठी शामिल हैं। बुलंदशहर के कुंवर दुर्ग विजय सिंह व प्रयागराज की निकिता कुशवाहा को टीम कोच और मैनेजर बनाया गया है। 

अंडर-19 भारोत्तोलन टीम 
बागपत के ऋषभ पाराशर, नईम, शारिक, आयुष राना, अमरोहा के दीप कुमार, सहारनपुर के विमल कुमार सैनी, प्रयागराज के मो. तालिब, बिजनौर के सौगात कुमार, मेरठ के प्रियांशु और बालिका टीम में चन्दौली की संजना यादव, मेरठ की राधिका सिंह, मिर्जापुर की संगीता, प्रयागराज की सुगन्धा नायब, कौशाम्बी की शकुन, सहारनपुर की सलोनी चौधरी, वंशिका, अदिति, मैनपुरी की कीर्ति व आजमगढ़ की पूनम यादव शामिल हैं। बुलन्दशहर के नरेश पाल, चन्दौली की प्रिया सिंह व वाराणसी के देवेन्द्र नाथ गोस्वामी को टीम कोच व मैनेजर बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- बांटने वाले काटने और कटवाने का कर रहे इंतजाम, अयोध्या में बोले सीएम योगी

संबंधित समाचार