अमेठी: मंत्री ने जाफरगंज मंडी सचिव को लगाई फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी । जिले के जगदीशपुर के क्षेत्रीय विधायक व राज्य मंत्री सुरेश पासी ने बुधवार को जाफरगंज मंडी परिषद में खुले धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। मंडी परिषद में गंद्गी, जर्जर सड़कें, व पेयजल, सुलभ शौचालय की व्यवस्था न होने पर मंत्री ने मंडी सचिव महेन्द्र गुप्ता को कड़ी फटकार लगाई। मंडी की …

अमेठी । जिले के जगदीशपुर के क्षेत्रीय विधायक व राज्य मंत्री सुरेश पासी ने बुधवार को जाफरगंज मंडी परिषद में खुले धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। मंडी परिषद में गंद्गी, जर्जर सड़कें, व पेयजल, सुलभ शौचालय की व्यवस्था न होने पर मंत्री ने मंडी सचिव महेन्द्र गुप्ता को कड़ी फटकार लगाई। मंडी की जांच के बाद खामियां मिलने पर मंत्री ने डीएम को फोन कर धान क्रय केन्द्रों पर सुविधाएं दुरूस्त कराने की बात कही। मंडी में किसानों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराएं।
मंत्री ने खाद्य एवं रसद केन्द्र का निरीक्षण किया। केन्द्र प्रभारी प्रीती पाण्डेय ने बताया कि यहां पर 5 हजार कुंतल खरीद का लक्ष्य है और शासन की मंशा के अनुसार धान खरीद की जा रही है। मंडी परिषद के राज्य मंडी परिषद केन्द्र ,व एफसीआई धान क्रय केन्द्र पर खरीद की जानकारी ली। और धीमी खरीद पर नाराजगी जताते हुए खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। किसानों ने मंत्री को बताया कि मंडी परिषद में जगह जगह गंद्गी का सम्राज्य है और मंडी का कांटा लम्बेे समय से खराब है। कांटा कराने के लिए लोगों को जगदीशपुर जाना पड़ता है। और पानी पीने के लिए लगाया गया वाटर कूलर भी खराब पड़ा है। और यहां पर शौचालय की भी कोई व्यवस्था नही है। और सड़कों की हालत भी दयनीय है, समस्याएं सुनकर मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने मंडी सचिव को कड़ी फटकार लगाई। इस मौके पर अतहर अली, सर्वेश कुमार मिश्रा, पवन सुत, मोहम्मद शोएब, रामनाथ पासी सहित काफी लोग मौजूद रहे ।

संबंधित समाचार