कानपुर में संदिग्ध हालात में चली गोली: किशोरी की मौत, पुलिस को जांच के दौरान एक तमंचा और कारतूस मिला
कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना हुई। जहां घर के बाहर बाबा की दुकान पर बैठी नाबालिग 11वीं की छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर बाहर भागे परिजनों को छात्रा लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटना की जांच पड़ताल की। पिता ने गांव के तीन लोगों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने गांव से योगेश नाम को पूछताछ के लिए उठाया।
बिधनू के जामू गांव निवासी विनय सिंह चंदेल अधिवक्ता विशाल वर्मा की प्लाटिंग साइड में काम करतें है। विनय के अनुसार परिवार में पत्नी रेखा, बड़ी बेटी 16 वर्षीय श्रेया सिंह व बेटे रूद्र के साथ घर की दूसरी मंजिल में रहते हैं। वहीं घर के निचले तल पर छोटा भाई शुभम अपने परिवार के साथ रहता है।
वहीं घर के बाहर उनके पिता अखिलेश्वर सिंह कपड़े की दुकान किए हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटी श्रेया परितोष इंटर कॉलेज में 11 वीं की छात्रा थी। तबियत ठीक न होने के कारण वह दो दिनों से स्कूल नहीं गई थी। घर में मां रेखा व बाबा अखिलेश्वर, दादी निर्मला मौजूद थे। वहीं पिता विनय प्लाटिंग साइड गए हुए थे। वहीं चाचा शुभम पत्नी व बच्चों के साथ अपनी ससुराल गया था।
बताया कि शुक्रवार सुबह तकरीबन 11 बजे के आसपास श्रेया दुकान में अकेली बैठी थी। बाबा अखिलेश्वर किसी काम से गए हुए थे। इसी बीच श्रेया के पेट के ऊपरी हिस्से में गोली किसी ने गोली मार दी। गोली की तेज आवाज सुनकर परिजन बाहर की ओर भागे। जहां दुकान में श्रेया को लहूलुहान व बदहवासी की हालत में लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां कुछ ही देर में उसकी सांसे थम गईं। प्लाटिंग पर गए पिता विनय को जानकारी दी गई तो उनके होश उड़ गए।
पिता और प्लाटिंग साइड मालिक विशाल ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। वहीं मृतका श्रेया के सीने में सटाकर देशी तमंचे से फायर झोंकते हुए मौत के घाट उतारा गया। दिनदहाड़े गांव में हुए हत्याकांड से सनसनी फैल गई।
गांव में दहशत के कारण कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सूचना पर डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा, एडीसीपी महेश कुमार, एसीपी घाटमपुर रंजीत कुमार, बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह सर्किल के फोर्स और डॉग स्क्वायड के साथ गहनता से जांच कर अलग-अलग लोगों से पूछताछ की।
कमरे में मिला देशी तमंचा, जिंदा कारतूस व खाली खोखा
छात्रा की हत्या के बाद मौके पर पहुंची बिधनू पुलिस ने सूचना आलाधिकारियों को दी। जिसके बाद फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड के साथ मिलकर दुकान और घर की बारीकी से जांच पड़ताल की। बताया गया कि जांच में घर की दूसरी मंजिल में बने कमरों में उन्हें काले रंग के बैग में देशी तमंचा खाली खोखा व जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिन्हें पुलिस ने फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। उधर घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई।
छात्रा की हत्या की सूचना पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड से घटनास्थल की जांच कराई गई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। मृतक छात्रा के पिता ने आरोप लगाकर तहरीर दी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।- अंकिता शर्मा, डीसीपी साउथ
ये भी पढ़ें- चित्रकूट में बस और बोलेरो की टक्कर: हादसे में छह की मौत व पांच घायल, MP के छतरपुर के रहने वाले थे सभी
