कानपुर में BJP नेता वीरेंद्र दुबे पर एक और FIR: पत्नी और बेटी को भी किया गया शामिल, पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। नौबस्ता थानाक्षेत्र में जमीन कब्जाने के आरोप में दूसरी पार्टी ने भी न्यायालय के आदेश पर कोतवाली थाने में भाजपा नेता वीरेंद्र दुबे, पत्नी सरोज दुबे, बेटी अर्पणा दुबे समेत पांच पर एक और धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। 

घुमनी बाजार फीलखाना निवासी तुषार गुप्ता ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उनकी वरासती संपत्ति को लेकर परिवारिक विवाद था। जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। तुषार के चाचा संजय गुप्ता ने इस मामले में एक एफआईआर 2021 में दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। तुषार के अनुसार इस पारिवारिक विवाद की जानकारी राधे होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों को हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि वो पारिवारिक समझौता कराकर मामले को शांत कर देंगे। 

आरोप है, कि उसके सामने शर्त रखी कि समझौते के बाद वो अपने हिस्से की जमीन भाजपा नेता की कंपनी को बेच देगा। दर्ज एफआईआर में तुषार ने बताया कि इस जमीन के एक हिस्से का हस्तांतरण पूर्व में वीरेंद्र दुबे की कंपनी के हक में उसके चाचा विजय शंकर गुप्ता कर चुके थे। मगर उसमें हिस्से की रकम पिता को नहीं दी गई। बताया कि वीरेंद्र दुबे ने दो चेक से माध्यम से शेष धनराशी की चाचा विजय गुप्ता के माध्यम से तुषार के पिता को अदा की। 

30 नवंबर को उसके चाचा संजय गुप्ता ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली थाने में वीरेंद्र दुबे और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर कोतवाली संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- कानपुर-गाजियाबाद एक्सप्रेस वे: अब पांच घंटे में कानपुर से नोएडा और गाजियाबाद पहुंच सकेंगे: प्रदेश के 9 जिलों से होकर गुजरेगा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा