हम हारे नहीं हराये गये: तेजस्वी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने विधानसभा चुनाव के परिणाम पर कहा कि हम हारे नहीं बल्कि हराये गये हैं। यादव ने विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार महागठबंधन के घटक दलों के साथ बैठक की। उन्होंने महागठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों से कहा, “निराश होने की कोई जरूरत …

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने विधानसभा चुनाव के परिणाम पर कहा कि हम हारे नहीं बल्कि हराये गये हैं। यादव ने विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार महागठबंधन के घटक दलों के साथ बैठक की। उन्होंने महागठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों से कहा, “निराश होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हम हारे नहीं हराये गये हैं।

चुनाव परिणाम हम लोगों के पक्ष में आए हैं जबकि फैसला उनके पक्ष में आया है।” तेजस्वी ने कहा कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में भी यही हुआ था। सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी हमें सत्ता से हटाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चोर दरवाजे से सत्ता में आई थी। इस बार भी भाजपा ने चुनाव को हाईजैक कर लिया।

चुनाव के दौरान हमने सही और जनसरोकार से जुड़ा मुद्दा उठाया था और पहली बार ऐसा हुआ जब विपक्ष ने एजेंडा सेट किया था। हमने सकारात्मक रूप से मुद्दा बनाया जिसे जनता का भरपूर समर्थन मिला। जनता ने हमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अधिक समर्थन दिया है। इसलिए हम प्रदेश में धन्यवाद यात्रा निकालेंगे।

जनता के बीच जाएंगे क्योंकि हम हारे नहीं जीते हैं। यादव ने कहा कि यदि राजग सरकार 19 लाख रोजगार नहीं देती है तो जनवरी से बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। हम लोग रोने वाले नहीं जनता के बीच में रहने वाले लोग हैं।

संबंधित समाचार