कासगंज: जगदीशपुर के ग्रामीणों को रोहात, अब मिलेगी जलभराव से निजात
कासगंज, अमृत विचार: सोरों विकास खंड के क्षेत्र जगदीशपुर गांव के ग्रामीणों को जलभराव से निजात मिलेगी। ग्राम प्रधान के प्रयासों के बाद पंचायत द्वारा 157 मीटर का नाले का निर्माण कराया जा रहा है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी अब सड़कों और ग्रामीणों के खेतों में नहीं पहुंचेगा। सीधा तालाब में जाएंगा। नाला निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में काफी खुशी है।
सोरों विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ी पचगाई के मजरा जगदीशपुर के ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। ग्रामीण जल भराव की समस्या से कई वर्षों से जूझ रहे थे। ग्रामीण जलभराव की समस्या को लेकर काफी परेशान थे। वह लगातार ग्राम प्रधान और जिला प्रशासन से निजात की गुहार लगा रहे थे। ग्रामीणो की शिकायत पर ग्राम पंचायत से नाला बनाए जाने के स्वीकृति मिलते ही ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल है।
गांव का पानी खेतों में चले जाने से रोज झगड़ा-फसाद बना रहता था। पंचायत द्वारा 157 मीटर का नाला बनाकर यह घरों का गंदा पानी सीधे तालाब में पहुंचेगा। चार लाख 99 हजार रुपये की लागात से बनाया जाएगा। लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
गांव जगदीश पुर में जलभराव की समस्या बनी हुई थी। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों गालियों में भर जाता था। नाला बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी- तिरमल सिंह, ग्रामीण।
जलभराव से पूरा गांव कई वर्षों से जूझ रहा था। ग्राम प्रधान से लेकर जिला प्रशासन से ग्रामीणों ने नाला निर्माण कराने की मांग की थी। पानी ग्रामीणों के खेतों में घुस जाता था। जिससे दंगा फसाद बना रहता था। शिकायत के बाद यह नाले का निर्माण कराया जा रहा है। अब सीधा पानी में तालाब में जाएंगा- दमनेश कुमार, ग्रामीण।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद नाले का निर्माण कराया जा रहा है। 157 मीटर का नाला बनाया जा रहा है। अब घरों से निकला पानी सीधा तालाब में जाएगा। नाले का निर्माण गुणवत्तापूर्ण कराया जा रहा है- शांति देवी, ग्राम प्रधान भगवन्तपुर।
यह भी पढ़ें- कासगंज : अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त पर संशय, कराया जाएगा डीएनए
