अयोध्या: अवधेश प्रसाद बोले- भाजपा की दमनकारी रवैये का जनता वोट से देगी जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संगठन के लोग बूथों पर जुटें और सपा प्रत्याशी को जिताएं: पारसनाथ यादव

मिल्कीपुर/अयोध्या, अमृत विचार। मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर अब राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चली हैं। इसी कड़ी में शनिवार को मिल्कीपुर विधानसभा के पांच नंबर चौराहे पर समाजवादी पार्टी द्वारा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक की गई।

मुख्य अतिथि सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि विधानसभा का उपचुनाव इतिहास बनाने का चुनाव है। जिस प्रकार से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की धरती से लोकसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रचंड जीत हुई तो देश दुनिया में चर्चा हो रही है। ठीक उसी प्रकार से मिल्कीपुर का उपचुनाव समाजवादी पार्टी प्रचंड मतों से जीतेगी। आज केंद्र व प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज को बांटने का काम कर रही है और लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है। यह देश बाबा साहब के संविधान से चलता है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर का उपचुनाव 2027 के आम विधानसभा चुनाव की दिशा भी तय करेगा। 2027 के चुनाव में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी का सफ़ाया हो जाएगा।

जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करते हुए सपा उम्मीदवार को जिताने के लिए मुस्तैद है। इस अवसर पर बख्तियार खान, रामजी पाल, डॉ माखनलाल यादव, अनूप सिंह, लीलावती कुशवाहा, महेश शर्मा, बलराम मौर्य, चौधरी महेंद्र सिंह, सरोज यादव, रोली यादव, चंद्रकांता साहू, सिराज अहमद, डॉ वेद प्रकाश, अशोक यादव ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता पृथ्वीराज यादव व संचालन यदुनाथ यादव ने किया।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: दरोगा ने पूर्व विधायक संतोष पांडेय समेत 12 लोगों के खिलाफ दी गवाही, जानें मामला

संबंधित समाचार