बाराबंकी: ब्रेनवाश कर लड़की को भगा ले जाने का आरोप, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनीकोडर/बाराबंकी, अमृत विचार। असंद्रा थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालातों में एक युवती लापता हो गई। लापता युवती के पिता ने दूसरे धर्म के एक युवक पर पुत्री का ब्रेनवाश कर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को युवक समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मामला असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की करीब 18 वर्षीय लड़की देवीगंज चौराहा स्थित एक कंप्यूटर सेंटर पर कोर्स करने आती थी। बीते शुक्रवार को देर शाम वह घर से अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी लापता लड़की नहीं मिली। पुत्री न मिलने पर पीड़ित पिता असंद्रा थाने आया और थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी आरिफ नामक युवक पर अपनी पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाया।

पीड़ित के अनुसार उसकी पुत्री कंप्यूटर कोर्स करने आती थी। इसी दौरान आरोपी आरिफ ने उसके गांव की एक लड़की के सहयोग से उनकी लड़की का ब्रेनवाश करा दिया और उसी लड़की के सहयोग से मेरी पुत्री को अपने साथ भगा ले गया।

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित पिता ने आरोपी युवक द्वारा पुत्री का धर्म परिवर्तन करवाने की आशंका भी जताई है। शनिवार को तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक और उसकी सहयोगी लड़की के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर असंद्रा जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-GST से और वसूली की तैयारी में सरकार, कांग्रेस करेगी इसका विरोध, राहुल गांधी का दावा

संबंधित समाचार