अयोध्या में 'श्रीराम-सीता विवाह' के बाद 'कलेवा' रस्म में उमड़े श्रद्धालु

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

अयोध्या, अमृत विचार। राम नगरी अयोध्या मे श्रीराम-सीता विवाह के बाद शनिवार को कलेवा भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें भगवान श्रीराम को 56 पकवानों का भोग श्रद्धालुओं ने लगाया। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर सभी मठ मंदिरो को भव्य रूप से सजाया गया था, लेकिन  जानकी महल, कनक भवन, आचार्य पीठ लक्ष्मण किला , दशरथ महल और रंग महल को खास तौर पर सजाया गया था। 

कलेवा के समय सभी श्रद्धालु दो खेमे में बंटे दिखाई पड़े। एक अयोध्या वासी बने तो दूसरे मिथिला वासी, दोनों के बीच रस्मों और रिवाजों की ऐसी अठखेलियां शुरू हुई की, श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। रस्मों-रिवाज के साथ आयोजित विवाह का यह समारोह क्षणों को जीवंत करता दिखाई पड़ा। इस मौके पर उल्लास में डूबे श्रद्धालुओं ने वैदिक परंपरा के अनुसार कलेवा व नेग रस्म को पूरा किया और अपनी आस्था प्रभु श्रीराम और मां सीता को निवेदित की। 

बता दें कलेवा श्रीराम विवाहोत्सव के बाद मनाया जाने वाला एक उत्सव है। इस दिन मठ-मंदिरों को सजाया जाता है और परंपरागत तरीके से प्रभु राम के लिए 56 भोग बनाए जाते हैं। इस दिन देशभर से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीराम को भोग लगाते हैं। राम कलेवा की परंपरा बहुत पुरानी है और पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें: दिव्यांग युवती से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, शोर मचाने पर पीड़िता के बुजुर्ग पिता का दबाया गला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

हां, मैंने पार्टी छोड़ दी... केसी त्यागी ने JDU से तोड़ा नाता, कहा- भविष्य को लेकर जल्द करेंगे फैसला
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! गोद लेने वाली मां को बच्चे की उम्र की परवाह किए बिना 12 सप्ताह का मातृत्व अवकाश, 3 महीने की सीमा असंवैधानिक घोषित
Stock market closed: दूसरे दिन शेयर बाजारों में तेजी, IT-FMCG कंपनियों पर दबाव से बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल 
प्रयागराज : मकान विवाद में दो पक्षों में पथराव, थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी घायल
24 घंटे में हटाएं सोशल मीडिया पोस्ट... Epstein मामले में मंत्री हरदीप पुरी की बेटी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश