कानपुर में ट्रैवल एजेंट ने पत्नी का एक्सीडेंट बता दोस्त की हड़पी कार: वापस मांगने पर गाली-गलौज की, पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में ट्रैवल एजेंट ने पत्नी के एक्सीडेंट की झूठी घटना बताकर अपने दोस्त की कार हड़प ली। पीड़ित के कार वापस मांगने पर ट्रैवल एजेंट ने उससे बदसलूकी और गाली-गलौज की। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

बाघपुर पोस्ट निवासी विनोद कुमार ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उनके बेटे विनय के दोस्त राम सिंह का पुरवा पोस्ट भीमसेन निवासी अधिराज ट्रैवल्स के मालिक राहुल और गुजैनी निवासी शिवम शुक्ला ने बताया कि राहुल सिंह की पत्नी का एक्सीडेंट हो गया है और तुरंत कार की जरूरत है। विनय ने कार दे दी। चार-पांच दिन बाद कार वापस मांगी गई तो आरोपियों ने टाल मटोली शुरू कर दी। 

आरोपियों के कार देने से मना करने पर विनय ने राहुल सिंह से सपंर्क किया। वहां जाकर पता चला कि उसकी पत्नी बिल्कुल ठीक है। साथ ही यह भी पता चला कि विनय की कार का गलत कामों में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस संबंध में चकेरी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

ये भी पढ़ें- कानपुर में बेरहमी की शिकार महिला की मौत: पति ने तोड़ा था जबड़ा, शरीर को सिगरेट से गोदा, रो-रोकर बेटी ने पुलिस को सुनाई आपबीती

संबंधित समाचार