बरेली: अब राशन बांटने में ये सिस्टम होगा लागू
बरेली,अमृत विचार। अब राशन वितरण में भी ओटीपी सिस्टम लागू किया जा रहा है। ऐसे में जिन कार्डधारकों के हाथ के निशान ई-पॉश मशीन पर मैच नहीं कर रहे हैं, कोटेदार उनके मोबाइल नंबर पंजीकृत कर रहे हैं। इसके बाद अगर हाथ के निशान मैच नहीं हुए तो उनके मोबाइल पर ओटीपी का एक मैसेज …
बरेली,अमृत विचार। अब राशन वितरण में भी ओटीपी सिस्टम लागू किया जा रहा है। ऐसे में जिन कार्डधारकों के हाथ के निशान ई-पॉश मशीन पर मैच नहीं कर रहे हैं, कोटेदार उनके मोबाइल नंबर पंजीकृत कर रहे हैं। इसके बाद अगर हाथ के निशान मैच नहीं हुए तो उनके मोबाइल पर ओटीपी का एक मैसेज आ जाएगा। ओटीपी डालने के बाद उसे राशन वितरण कर दिया जाएगा। चिह्नित लोगों के मोबाइल नंबर फीड होने से अब उन्हें मोबाइल लेकर पहुंचने पर ही राशन मिल सकेगा।
लाकडाउन के बाद से ही जिले में जरूरतमंदों को राशन का वितरण किया जा रहा है मगर जिले में अभी भी हजारों कार्डधारकों के पात्र होने के बाद भी उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। वजह है कि ई-पॉश मशीन में उनका डाटा फीड नहीं होने या आधार कार्ड नहीं होने से परेशान होते हैं। ऐसे परिवारों को हर माह प्रॉक्सी से उनकी पहचान के आधार पर राशन का वितरण होता है।
नई व्यवस्था में उनका मोबाइल नंबर फीड कराया जा रहा है। राशन लेने जब वह कोटे की दुकान पर जाएंगे तो उनके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। उसी के आधार पर उन्हें राशन मिलेगा। अधिकारियों ने जिले के कोटेदारों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
“जिले में हजारों कार्डधारकों के हाथ के निशान मैच नहीं होने पर उन्हें प्रॉक्सी विधि के तहत राशन का वितरण किया जाता है। अब आधार लिंक निशान मैच न होने वाले कार्डधारकों के नंबर पंजीकृत किए जा रहे हैं। इससे पता रहेगा कि ओटीपी से कितने लोगों को राशन दिया जा रहा है।” -धर्मेन्द्र सिंह, एआरओ
