Sonbhadra News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, तीन युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। जिले के कोन-तेलुगुडुवा मार्ग पर मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से, उस पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे हुई दुर्घटना के दौरान तीनों मोटरसाइकिल सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। मृतकों की उम्र करीब बीस साल थी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडे ने बताया, ‘‘बिलरुआ गांव के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे उस पर सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अपने सरकारी वाहन से कोन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’

कोन थाने के प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि तीनों मोटरसाइकिल सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:-संविधान को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं राहुल गांधी : अलका लांबा का दावा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म