बरेली: मजदूरों से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, आठ घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। पुलिस की साठगांठ से डग्गामार वाहन भी वाहनों में सवारी भरकर मौत का सफर तय कर रहे हैं। हादसों के बाद भी पुलिस और परिवहन विभाग डग्गामार वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। रोहतक से मजदूरों को लेकर आ रही एक पिकअप में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार …

बरेली,अमृत विचार। पुलिस की साठगांठ से डग्गामार वाहन भी वाहनों में सवारी भरकर मौत का सफर तय कर रहे हैं। हादसों के बाद भी पुलिस और परिवहन विभाग डग्गामार वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। रोहतक से मजदूरों को लेकर आ रही एक पिकअप में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर उन्हें शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की सुबह तड़के करीब 4 बजे रामपुर की ओर से आ रही पिकअप में फतेहगंज पश्चिमी के पास टोल प्लाजा पर अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रक खाई में जाकर पलट गया। इसके बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य के बाद पुलिस ने घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया।

पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक और सभी घायल शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। मृतक की पहचान मटरू लाल निवासी सराय नवदिया थाना खुटार जिला शाहजाहंपुर के रूप में की गई है। वहीं घायलों में रामसागर, जगदीश, वलराम, रामकरन, विनोद, सालिगराम, शोभाराम आदि शामिल हैं।

संबंधित समाचार