कानपुर में 30 मुकदमों में वांछित लुटेरा गिरफ्तार, छह मोबाइल बरामद: आरोपी बोला- जान पहचान कर प्रदेशों व जनपदों में करते चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। यात्रियों से लूटपाट के 30 मामलों में वांछित सिद्दू मामा उर्फ अली अकबर को बुधवार दोपहर जीआरपी ने धर दबोचा। निरीक्षण पर निकले जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नरायण सिंह व फोर्स को देखकर आरोपी भागा, लेकिन दबोच लिया गया। उसके पास लूट के छह मोबाइल 2420 रुपये बरामद हुए हैं।  

सीपीसी काॅलोनी कच्ची बस्ती निवासी  सिद्दू मामा उर्फ अली अकबर पर जीआरपी सेंट्रल में लूट, छिनैती के 30 मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार दोपहर जीआरपी इंस्पेक्टर फोर्स के साथ स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। तभी रेलबाजार कबाड़ी मार्केट के समीप रेलवे की टूटी दीवार के पास लुटेरा अली अकबर खड़ा दिखा। पुलिसकर्मियों को देखकर वह भागने लगा, लेकिन दबोचा गया। 

तलाशी के दौरान उसके पास से छह लूट के मोबाइल व 2420 रुपये बरामद हुए। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया लूट, चोरी व छिनैती की घटनाओं पर रोकथाम, अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उसी सिलसिले में निरीक्षण किया जा रहा था, तभी लुटेरा अली अकबर दबोचा गया है। वह रेलवे ट्रैक के किनारे पानी की टंकी के बगल में टूटी दीवार के पास किसी आपराधिक इरादे से खड़ा था। 

पूछताछ में बताया कि वह विभिन्न प्रदेशों व जनपदों के साथियों के साथ ट्रेनों में सफर के दौरान लोगों से जान पहचान कर मोबाइल की छिनैती, चोरी करता है। अपराध करता व करवाता है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में गीता जयंती पर बनाई गई मानव श्रृंखला: टूटा पिछले साल का रिकार्ड, देखें- मनमोहक PHOTOS

संबंधित समाचार