जैश-ए-मोहम्मद साजिश मामले में UP समेत चार राज्यों में एनआईए की रेड, 19 जगहों पर चल रही छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और देश में आतंक फैलाने की साजिश की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कई राज्यों में छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अलावा उत्तर प्रदेश सहित तीन राज्यों में 19 स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर में एनआईए के अधिकारियों ने अनंतनाग के बामजू मट्टन इलाके, बारामुला के क्रेरी और बडगाम जिले के खानसाहिब में सुबह छापे मारे। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।  

 

यह भी पढ़ें:-UP: नौशाद अहमद बने दुबे... जौनपुर में मुस्लिम समुदाय के लोग अपना रहे हिंदू उपनाम, कर रहे यह बड़ा दावा

 

संबंधित समाचार