दिल्ली में कुत्तों पर चाकू से हमला, सुराग देने वाले को इतने हजार रुपये ईनाम देगी PETA

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पशु अधिकार संगठन पेटा इंडिया ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में दो आवारा कुत्तों को चाकू से गोदने की घटना में शामिल संदिग्धों के बारे में जानकारी देने वाले को 50,000 रुपये तक का ईनाम देने की घोषणा की है। ‘पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स’ (पेटा) के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते कबीर नगर में दो दिन के अंतराल पर किये गये इन हमलों में एक कुत्ते की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। 

अधिकारी ने बताया कि पांच दिसंबर की रात को चाकू से हमले में घायल कुत्ते का इलाज किया जा रहा है, जबकि छह दिसंबर की रात को जिस कुत्ते पर हमला हुआ, उसकी अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अपराधियों का अब भी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान में सहायता करने वाले को संगठन की ओर से 50,000 रुपये तक का ईनाम दिया जाएगा। पेटा इंडिया द्वारा जारी बयान के अनुसार बृहस्पतिवार को वेलकम पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। 

ये भी पढें- बहादुर शाह जफर-द्वितीय के परिजन ने लाल किले पर स्वामित्व का किया दावा, याचिका खारिज

संबंधित समाचार