Maharashtra Cabinet: 15 दिसंबर को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार, नागपुर में होगा शपथ ग्रहण समारोह  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 15 दिसंबर को होगा और नए मंत्री नागपुर में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लगभग 30 मंत्री शपथ लेंगे। राज्य विधानमंडल का एक सप्ताह तक चलने वाला शीतकालीन सत्र नागपुर में 16 दिसंबर से शुरू होगा। मुंबई में पांच दिसंबर को एक भव्य समारोह में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद जबकि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। 

ये भी पढे़ं- 'पुष्पा 2' के एक्टर अल्लू अर्जुन को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत...नामपल्ली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था

संबंधित समाचार