Bareilly: सत्यपाल की क्यों हुई हत्या? रंजिस या फिर प्रेम प्रसंग...जानें पुलिस की जांच में क्या मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : पुलिस सत्यपाल की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग और रंजिश की बात सामने आ रही है। अलीगंज पुलिस का दावा है कि दो से तीन दिन में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

अलीगंज थाना क्षेत्र के रोहतासपुर गांव के सत्यपाल कश्यप (18) की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई जयपाल कश्यप ने गांव के ब्रजपाल, अशोक, महोबा गांव के खमानी और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस खमानी और ब्रजपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग और रंजिश सामने आ रही है।

घटना में नामजद आरोपियों के अलावा पुलिस एक और व्यक्ति की जानकारी जुटा रही है। हालांकि वह व्यक्ति अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। बताते हैं कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह पता चल सकेगी। अलीगंज थानाध्यक्ष रामरतन सिंह ने बताया कि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-Road Accidents: हादसों से दहला बरेली, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

संबंधित समाचार