अब बहराइच में भी ट्रैफिक पुलिस काटेगी ई-चालान, मुख्य चौराहों पर लगा सीसीटीवी, वाहन चलाते समय रखें इन बातों का ध्यान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर उसका कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में स्थापित कर दिया गया है। ऐसे में अब बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट के वाहन संचालित होने पर ऑनलाइन चालान कट जाएंगे। महाननगरों की तर्ज पर जिले में वाहनों का चालान करना शुरू किया जा रहा है।

जिले में अभी तक यातायात पुलिस द्वारा मौके पर जाकर वाहनों का चालान किया जा रहा था। लेकिन अब इसमें सुधार किया गया है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में बहराइच शहर में 24 स्थानों पर 73 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। जबकि इनका कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में स्थापित किया गया है। इन कैमरों की निगरानी में वाहन गुजरेंगे। सीसीटीवी से वाहन गुजरने पर जिन वाहन चालकों में कोई खामी पाई गई तो तुरंत ऑनलाइन चालान कट जाएगा।

अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि शहर के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरने वाले वाहन चालक जिनके कागजात, हेलमेट, तीन सवारी यात्रा करने या सीट बेल्ट के बिना निकले तो उनके ऑनलाइन चालान कट जाएंगे। उन्होंने बताया कि लखनऊ, बरेली, इलाहाबाद, अयोध्या के तर्ज पर जिले में भी अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि चालान होने पर मोबाइल पर मैसेज भी जाएगा।

माह जनवरी से अब तक हुए चालान 

वर्ष 2024 में माह जनवरी से नवंबर तक कुल 74649 वाहनों का चालान किया गया है। जबकि 607 वाहन सीज किए गए हैं। इन वाहनों से 91179490 रूपये की वसूली की गई है।

यातायात माह में सीज हुए 58 वाहन

अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि नवम्बर माह पुलिस की ओर से अभियान चलाया गया। जिसमें 13241 वाहनों का चालान किया गया। जबकि 15155800 रूपये की वसूली की गई है।

यह भी पढ़ें:-Zakir Hussain: विश्व विख्यात तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, सैन फ्रांसिस्को में ली आखिरी सांस

संबंधित समाचार