Kanpur Weather Today: शहर में दर्ज हुआ सीजन का सबसे कम पारा...रात में कड़ाके की सर्दी, लोग बेहाल

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यह सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। न्यूनतम तापमान ने 24 घंटे के भीतर चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की है। शनिवार को यह 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवाओं की निरंतरता से ऐसा हुआ है। इसके अलावा बादलों की आवाजाही ने भी तापमान पर अपना असर डाला है। शनिवार रात बादलों की कमी से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने यह संभावना जताई है कि आने वाले दो या तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज हो सकती है। 

इससे रात में कड़ाके की सर्दी होगी। सीएसए विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि शहर में शीतलहर ने दिसंबर के मध्य में दस्तक दे दी है। आने वाले 4 से 5 दिनों में धुंध और पाला गिरने की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें- भतीजे की शादी...चाचा ने फांसी लगाकर दी जान: कानपुर में रहने वाले परिवार में मचा कोहराम, ये वजह आई सामने

संबंधित समाचार