Bareilly : रामनवमी पर हुईं 286 रजिस्ट्रियां, 26.67 करोड़ का राजस्व मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नवरात्र में छुट्टी के दिनों में आठवें दिन और नवमी को रजिस्ट्री कार्यालय में सुबह से ही भीड़ रही। शनिवार को नवमी को 286 रजिस्ट्रियां कराते हुए 26.67 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया। ज्यादातर लोग परिवार की महिलाओं के नाम पर प्लाॅट की रजिस्ट्रियां करा रहे हैं।

एआईजी स्टांप तेज सिंह यादव ने बताया कि बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) कार्यालय में भी गुरुवार को रजिस्ट्री के लिए विशेष कैंप लगाया गया। मार्च माह के अंत तक अधिक से अधिक रजिस्ट्रियां कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राजस्व बढ़ाने की इसी रणनीति के तहत 31 मार्च तक रजिस्ट्री कार्यालय को रविवार के दिन भी खोला जा रहा है जिससे क्लोजिंग मंथ में लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिले।

उन्होंने बताया कि राम नवमी को सदर प्रथम में 63 रजिस्ट्री और 8400150 का राजस्व, सदर द्वितीय में 59 रजिस्ट्री 4905730 राजस्व, फरीदपुर में 53 रजिस्ट्री 7466040 राजस्व, मीरगंज में 15 रजिस्ट्री 978450 राजस्व, आंवला में 30 रजिस्ट्री 1453270 राजस्व, बहेड़ी 32 रजिस्ट्री 2267140 राजस्व, नवाबगंज में 34 रजिस्ट्री 1208940 राजस्व प्राप्त हुआ। जो शनिवार को ही सिर्फ 26679720 राजस्व दिलाने में मदद की।

संबंधित समाचार