यात्रीगण कृपया ध्यान दें! महाकुंभ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को दी खुशखबरी, इटावा को मिली छह जोड़ी विशेष ट्रेन
प्रमुख पर्वो पर संगम में डुबकी लगा ने जा सकेंगे जिले के श्रद्धालु
इटावा, अमृत विचार। 12 वर्षों के बाद प्रयागराज में आयोजित हो रहे भव्य व दिव्य कुंभ मेले में शामिल होने के लिए अब जिले के श्रद्धालु आसानी से पहुंच सकेंगे और प्रमुख पर्वों पर डुबकी भी लगा सकेंगे । रेलवे के द्वारा 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सौगात जिले को दी गई है। कुंभ के लिए ट्रेनों का संचालन 2 जनवरी से 1 मार्च तक होगा।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 03021 हाबड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन जनवरी में 2 3 4 5 6 7 8 9 16 21 25 तारीख फरवरी में यह ट्रेन 6 815 22 27 को चलेगी । यह ट्रेन शाम 4:03 पर इटावा जंक्शन पहुंचेगी और 4:05 पर प्रयागराज के लिए रवाना होगी। गाड़ी संख्या 03022 टूंडला-हावड़ा स्पेशल ट्रेन जनवरी में 3 4 5 6 7 8 9 10 19 23 27 तारीख को तथा फरवरी में 7 9 16 23 28 तारीख को दोपहर 12:33 बजे इटावा जंक्शन पर आएगी और 12:35 पर पर आगे के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया गाड़ी संख्या 03023 हावड़ा -टूंडला स्पेशल ट्रेनजनवरी में 21 23 24 तथा फरवरी में 17 18 19 21 तारीख को रात 12:01 पर आएगी।
गाड़ी संख्या 03024 टूंडला- हावड़ा स्पेशल ट्रेन जनवरी में 21 23 24 तारीख तथा फरवरी में 17 18 19 व 21 तारीख को दिन में 12:33 पर आएगी। गाड़ी संख्या 03025 हावड़ा टूंडला स्पेशल ट्रेन मार्च में 1 तारीख को सुबह 4:28 पर और गाड़ी संख्या 03026 टूंडला-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 1 मार्च को दोपहर 12:33 बजे आयेगी। उन्होंने बताया गाड़ी संख्या 03029 हावड़ा-टूंडला स्पेशल ट्रेन जनवरी में 24 तारीख को तथा फरवरी में 7 व 21 तारीख को शाम 5:03 बजे आएगी।
गाड़ी संख्या 03030 टूंडला-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 25 जनवरी तथा 8 व 22 फरवरी को सुबह 4:28 पर इटावा जंक्शन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03031 हावड़ा से भिंड जनवरी में 2 व 19 तारीख तथा फरवरी में 20 तारीख को रात 12:01 पर तथा गाड़ी संख्या 03032 भिंड से हावड़ा जनवरी में 2 व 19 तारीख तथा फरवरी में 20 तारीख को सुबह 4:28 पर आएगी। गाड़ी संख्या 03033 हावड़ा से भिंड जनवरी में 27 तारीख को रात 12:01 पर तथा गाड़ी संख्या 03034 भिंड से हावड़ा जनवरी में 27 तारीख को सुबह 4:28 पर इटावा जंक्शन पर आएगी।
