5 लाख 84 हजार दीयों से जगमगाई रामनगरी, बना विश्व रिकार्ड
अयोध्या, अमृत विचार। राम नगरी में एक साथ 5 लाख 51 हजार से अधिक दिये जलते ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। राम की पैड़ी के सभी 24 घाटों पर अवध यूनिवर्सिटी के सहयोग से स्वयं सेवकों ने एक साथ करीब 6 लाख दिये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान आधुनिक …
अयोध्या, अमृत विचार। राम नगरी में एक साथ 5 लाख 51 हजार से अधिक दिये जलते ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। राम की पैड़ी के सभी 24 घाटों पर अवध यूनिवर्सिटी के सहयोग से स्वयं सेवकों ने एक साथ करीब 6 लाख दिये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान आधुनिक लाईट्स से रामनगरी अलौकिक, दिव्य व भव्यरूप में नजर आई। जिसके बाद लेजर शो से आतिशबाजी का अद्भुत नजारा दिखा।
लखनऊ औऱ झारखंड के कलाकारों ने राम लीला का मंचन किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से शहर व मुख्य बाजारों में एलईडी, डिस्प्ले बोर्ड तथा देश मे दूरदर्शन के माध्यम से लाइव दिखाया जाता रहा।
दीप जलाकर उतारी सरयू मां की आरती
दीपोत्सव के अवसर पर नया घाट स्थल पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कैबिनेट के अन्य सहयोगियों ने दीप जलाकर सरयू मइया की आरती उतारी। कोविड प्रोटोकॉल के कारण गणमान्य जनों के लिए नया घाट पर अलग-अलग आरती स्थल तैयार किए गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जगद्गुरु वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर जी महाराज के साथ विधि-विधान से सरयू मइया की आरती भी उतारी, तो राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और अनेक साधु-संतों ने अलग-अलग स्थलों से सरयू पूजन किया। विशिष्ट जनों द्वारा आरती के लिए सात मंच तैयार किए गए थे।
गिनीज बुक ने दर्ज किया रिकॉर्ड
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस ‘भव्य दीपोत्सव’ को देखा-परखा और अंततः एक साथ एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलन को नवीन विश्व कीर्तिमान का दर्जा दिया। दीपोत्सव के लिए सैकड़ों स्वयंसेवक समर्पित भाव से डटे रहे। कीर्तमान रचने में अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के शिक्षकों व छात्रों की बड़ी भूमिका रही। दीप प्रज्ज्वजन का नियत समय शुरू होते ही ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ के जाप के साथ एक-एक कर 5,84,572 दीप जलाए गए। लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार दीपोत्सव की जानकारी दी जा रही थी, सो नतीजों की घोषणा होते ही जो जहां था, उसने वहीं से ‘जय सिया राम’ का नारा लगाया। इससे पहले विगत वर्ष भी इसी स्थान पर दीप प्रज्ज्वजन का कीर्तिमान रचा गया था।
हर भारतवासी गौरवान्वित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए रिकॉर्ड के लिए अयोध्या सहित देश-दुनिया के सभी राम भक्तों को बधाई दी। नया घाट पर विश्व कीर्तिमान की घोषणा होने के बाद उन्होंने कहा कि अब अगले वर्ष का दीपोत्सव एक नए कीर्तिमान को गढ़ेगा। आज के कीर्तिमान के लिए अयोध्यावासी विशेष बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा अयोध्या में आज का उल्लास बताता है कि त्योहार किस प्रकार मनाना चाहिए। प्रदूषण रहित दिवाली और डिजिटल दिवाली का सुंदर उदाहरण यहां सबने देखा।
