राम मंदिर निर्माण कार्य को मिला स्वोर्ड ऑफ ऑनर पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विश्वस्तरीय सुरक्षा प्रबंधन मानकों का पालन करने पर ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल के आकलन में हुआ चयन

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर निर्माण कार्य में सुरक्षा के विश्वस्तरीय मानकों का पालन करने पर स्वोर्ड ऑफ ऑनर पुरस्कार मिला है। ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल के आकलन में चयन होने के बाद यह सम्मान ब्रिटेन में दिया गया। श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने एक बयान में बताया कि यह पुरस्कार सुरक्षा प्रबंधन के क्षेत्र में सर्वोच्च है। इससे  ग्लोबल स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ी है।  

मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि करीब 1800 करोड़ की लागत में बन रहे मंदिर का निर्माण कार्य जहां तेज है। वहीं विश्वस्तरीय सुरक्षा मानको का पूरा पालन किया जा रहा है। कहीं भी कोई लापरवाही व दुर्घटना नहीं हुई है। जबकि मशीनों के साथ करीब एक हजार मजदूर भी निर्माण कार्य में लगे हैं। कहा कि ब्रिटिश की संस्था ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल ने सुरक्षा मानकों के साथ निर्माण का परीक्षण कर ‘स्वोर्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया है। निर्माण कंपनी लार्सन एंड टूब्रो व टाटा की टीम को सुरक्षित निर्माण के लिए ब्रिटेन मुख्यालय में ये अवार्ड दिया गया है। उन्होंने कहा कि विदेशी संस्था के सेफ्टी काउंसिल का पुरस्कार मंदिर के उच्च कोटि के निर्माण की विश्वसनीयता व सम्मान को ग्लोबल स्तर पर भी स्थापित करता है।

 उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल निर्माण प्रोसेस प्रैक्टिस और अंतिम साइट के कार्य का आकलन कर जिनको पांच स्टार मिलते हैं, उनका ही स्वोर्ड ऑफ ऑनर पुरस्कार के लिए चयन करती है। राम मंदिर का निर्माण कार्य उसके मानकों पर खरा उतरा और फाइव स्टार हासिल कर पुरस्कार का हकदार बना।

यह भी पढ़ें:-Zakir Hussain: विश्व विख्यात तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, सैन फ्रांसिस्को में ली आखिरी सांस

संबंधित समाचार