बरेली: सर्वार्थ सिद्धि योग में भाई का तिलक करना रहेगा लाभकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। भाई दूज का त्योहार 16 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक करके उन्हें नरक में दी जाने वाली यातनाओं से बचाती हैं। इस बार भाईदूज पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिनमें यदि आप अपने भाई को तिलक करती हैं तो न केवल नर्क में दी जाने …

बरेली,अमृत विचार। भाई दूज का त्योहार 16 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक करके उन्हें नरक में दी जाने वाली यातनाओं से बचाती हैं। इस बार भाईदूज पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिनमें यदि आप अपने भाई को तिलक करती हैं तो न केवल नर्क में दी जाने वाली यातनाओं से मुक्ति मिलेगी बल्कि उनके जीवन की सभी परेशानियां भी समाप्त होंगी।

ज्योतिषाचार्य सुमित ने बताया कि भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को तिलक को करती हैं। यदि भाई दूज के दिन भाई को तिलक करने के लिए सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त की बात करें तो यह दोपहर 01 बजकर 18 मिनट से दोपहर 3 बजकर 38 मिनट पर बन रहा है। वहीं इसके अलावा अन्य शुभ योगों की बात करें तो इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 16 मिनट से दोपहर 4 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। यह योग सबसे ज्यादा शुभ योगों में से एक माना जाता है।

इस दिन अमृत काल मुहूर्त की बात करें तो यह सुबह 06 बजकर 52 मिनट से सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। वहीं इसके अलावा अभिजित मुहूर्त की बात करें तो यह सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। भाई दूज के दिन विजय मुहूर्त भी दोपहर 2 बजकर 04 मिनट से दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इन सभी योगों में भी आप भाई दूज पर अपने भाई को तिलक कर सकती हैं।

ग्रहों की यह रहेगी स्थिति
भाई दूज पर ग्रह स्थिति भाई दूज पर यदि ग्रह स्थिति की बात करें तो इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में रहेगा। वहीं इस दिन सूर्य तुला राशि में रहेगा। इसके अलावा गुरु धनु राशि में,शनि मकर राशि में,मंगल मीन राशि में वक्री,बुध तुला राशि में,शुक्र कन्या राशि में,राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा। इस दिन शनि और गुरु अपनी स्वयं की राशि में अन्य रहेंगे तो वहीं अन्य ग्रह अपनी मित्र राशि में रहेंगे।

संबंधित समाचार