अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- जिनका मन ‘विद्वेष’ से भरा है वो ‘देश’ क्या चलाएंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनका मन ‘विद्वेष’ से भरा है वो ‘देश’ क्या चलाएंगे। अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘जिनका मन ‘विद्वेष’ से भरा है वो ‘देश’ क्या चलाएंगे। आज जो हुआ वो सिर्फ़ बाबासाहेब का ही नहीं, उनके दिये संविधान का भी अपमान है। ये भाजपा की नकारात्मक मानसिकता का एक और चरम बिंदु है।’’ 

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में कहा,‘‘ देश ने आज जान लिया है कि भाजपा के लोगों के मन में बाबासाहेब को लेकर कितनी कटुता भरी है। वे बाबासाहेब के बनाये संविधान को अपना सबसे बड़ा विरोधी मानते हैं क्योंकि उनको लगता है कि वे जिस प्रकार ग़रीब, वंचित, दमित का शोषण करके, उनके ऊपर अपना प्रभुत्व कायम करना चाहते हैं, उनकी इस मंशा के आगे संविधान ढाल बनकर खड़ा है।’ ’ 

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परख्च्चे, एक ही परिरवार के पांच की मौत, 5 घायल

संबंधित समाचार