लखनऊ वेदरः 22 से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड और ठिठुरन, प्रदूषित हुई हवा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

उत्तर पश्चिम और पछुवा हवा चलने की संभावना

लखनऊ, अमृत विचार: मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। 22 दिसंबर से मौसम बदलने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान लुढ़केगा और ठिठुरन के साथ ठंड बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिसंबर के मौसम में ठिठुरन और गलन कम रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है।

Untitled design (72)

गुरुवार को सुबह से ही ठिठुरन और गलन कम रही। साथ ही चटख धूप खिली। हवा पूर्व दिशा से चली जरूर लेकिन उसकी गति कम रही। अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 और न्यूनतम तापमान सामान्य से .9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है इसलिए हवा पूर्व दिशा से चल रही है। रात का तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। गलन और ठिठुरन कम रहेगी। 22 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होगा और मौसम में तेज बदलाव आएगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिरेंगे। तापमान गिरने के साथ ही हवा की दिशा उत्तर पश्चिम व पछुवा हो जाएगी, जिससे ठंड बढ़ना शुरू हो जाएगी।

Untitled design (69)

दिनांक - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान

13 दिसंबर -         24.4                 5.4
14 दिसंबर -         23.6                 6.2
15 दिसंबर -         25.2                 5.5
16 दिसंबर -         26.2                 7.4
17 दिसंबर -         26.8                 8.3
18 दिसंबर -         26.9                 9.2
19 दिसंबर -         24.3                 9.0

फिर दमघोंटू होने लगी हवा, लालबाग रहा ''लाल''

शहर में वायु प्रदूषण एक बार फिर बढ़ने लगा है। हवा दमघोंटू होने लगी है। शहर का एक्यूआई 213 रहा। लालबाग रेड जाने के साथ आज भी लाल रहा। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 306 रिकार्ड किया गया।

वायु प्रदूषण अक्टूबर से बढ़ना शुरू हुआ था। इसके बाद से लगातार बढ़ ही रहा है। बीच में कुछ दिन के लिए राहत मिली थी। वायु प्रदूषण रोकने के लिए आलाधिकारियों ने निर्देश दिए मगर उस पर पूर्ण रूप से अमल नहीं किया गया। वायु प्रदूषण रोकने के नाम पर सिर्फ जल छिड़काव कराया जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय अलीगंज में वायु गुणवत्ता सूचकांक 270 रहा। बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में 175, गोमतीनगर 163, कुकरैल पिकनिक स्पाट-1 142 और तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में एक्यूआई 230 रहा। तीन क्षेत्र येलो और दो आरेंज जोन में रहे।

मौसम का लाइव

Untitled design (68)

यह भी पढ़ेः उम्र के सत्यापन में अटके 300 आवेदन, मृतकों के आश्रितों को नहीं मिल पा रहा पारिवारिक योजना का लाभ

संबंधित समाचार