बदायूं : भगवान बुद्ध की प्रतिमा खंडित, सांसदों ने की कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

सपा के मुख्य सचेतक समेत चार सांसदों ने केंद्रीय मंत्रियों को सौंपा मांग पत्र

बदायूं, अमृत विचार। सूरजकुंड का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। सपा के मुख्य सचेतक व सांसद धर्मेंद्र यादव, बदायूं सांसद आदित्य यादव, आंवला सांसद नीरज मौर्य व देवेश शाक्य ने केंद्रीय मंत्रियों किरेन रिजिजू व अर्जुन राम मेघवाल को पत्र सौंपा। सूरजकुंड में भगवान बुद्ध की प्रतिमा खंडित करने और भंते लोगों से अभद्र व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। 

सपा के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव, बदायूं सांसद आदित्य यादव, आंवला सांसद नीरज मौर्य व सांसद देवेश शाक्य ने संसदीय कार्य मंत्री को मांग पत्र देकर कहा कि बदायूं के गांव मझिया स्थित सम्राट अशोक पर्यटक स्थल सूरजकुंड की स्थापना 11वीं शताब्दी में राजा महिपाल ने की थी। इसी स्थल पर भगवान बुद्ध ने पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर अपने अनुयायियों को उपदेश दिए। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया था। तत्कालीन सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपनी सांसद निधी से धन उपलब्ध कराया था। सौंदर्यीकरण के लिए राज्य सरकार ने एक करोड़ रुपये दिए थे। जिससे ऐतिहासिक एवं पौराणिक धरोहर का संरक्षण किया जा सके। यहां प्राचीन काल के स्तूप बने हैं। भंते लोग यहां रहकर भगवान बुद्ध की प्रार्थना व पूजा करते आ रहे हैं। सात दिसंबर को कुछ असामाजिक तत्वों ने बुद्ध बिहार जाकर भंते लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया। मांग पत्र के अनुसार बौद्ध वृक्ष पर बने चबूतरे के नीचे शिवलिंग निकलने की अफवाह फैलाई। चौकी इंचार्ज ने संबल से भगवान बुद्ध की प्रतिमा तोड़ने का प्रयास किया था। सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए। वहां लिखे गए शब्दों को मिटाया गया। भंते लोगों को थाने लाकर पांच-पांच लाख रुपये का मुचलका भरवाकर छोड़ा। उनका सामान सूरजकुंड से बाहर फेंक दिया गया। चौकी इंचार्ज ने जबरन अपना ताला डलवा दिया। बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसे निंदनीय कार्य करके केंद्र व प्रदेश सरकार की छवि धूमिल करने और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे बदायूं ही नहीं बल्कि पूरे देश में भगवान बुद्ध में आस्था रखने वालो में आक्रोश है। सांसदों ने आग्रह किया कि घटना में हस्तक्षेप करके भंते लोगों को दोबारा से बुद्ध बिहार में स्थापित करके चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग की।

ये भी पढ़ें - Budaun News: अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत

संबंधित समाचार