बहराइच: ठंड से बचाव के हो इंतजाम, अस्पताल में उपलब्ध रहे दवा, डीआईजी जेल ने जिला कारागार का किया निरीक्षण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। पुलिस लाइन स्थित जिला कारागार में शुक्रवार दोपहर में अचानक अयोध्या परिक्षेत्र के डीआईजी जेल पहुंच गए। उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शहर के पुलिस लाइन स्थित जिला कारागार का शुक्रवार को अयोध्या परिक्षेत्र के डीआईजी शैलेन्द्र कुमार मैत्रेय ने निरीक्षण किया। वह डेढ़ बजे जिला कारागार पहुंचे। जेल में निरुद्ध कैदियों के रहने और खाने की जानकारी ली। डीआईजी ने कहा कि ठंड बढ़ गई है। ऐसे कैदियों को सभी ठंड के सामान उपलब्ध करा दें। 

उन्होंने जेल के अस्पताल का निरीक्षण कर सभी दवाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी ने पाकशाला, किचन और बंदियों के रहने के स्थान का निरीक्षण किया। इसके बाद वह वापस अयोध्या चले गए। इस दौरान जेल अधीक्षक राजेश यादव, डिप्टी जेलर अजय कुमार झा, डिप्टी जेलर शेषनाथ यादव, अनीता सक्सेना, माधुरी तिवारी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बहराइच: हत्या के तीन आरोपियों को आजीवन करावास की सजा, लगा इतने का जुर्माना

संबंधित समाचार