प्रतापगढ़: डेढ़ साल के तीन मासूम बच्चों के साथ महिला ने फंदा लगाकर दी जान, 4 लोगों की मौत से मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कोतवाली देहात थानाक्षेत्र में शराबी पति द्वारा आये दिन की जाने वाली मारपीट से परेशान होकर महिला ने तीन बच्चों सहित फांसी लगा ली है।

मामला कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के भदोही गांव का है जहां के निवासी संदीप उर्फ राजतेजा पुत्र रामबरन की पत्नी दुर्गेश्वरी (30) अपने डेढ़ वर्ष की दो मासूम बेटियों लक्ष्मी, उजाला व बेटे रौनक के साथ कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। संदीप शराब पीने का आदी है। वह आये दिन शराब पीकर पत्नी को मारता पीटता था।

पुलिस अधीक्षक डॉ़ अनिल कुमार ने शनिवार को बताया कि मृतका की सास ने सुबह घर के कमरे को खोलने के लिये खटखटाया जिसमें दुर्गेश्वर री अपने बच्चों के साथ रात में सोई थी लेकिन दरवाजा नहीं खुला । दरवाजा तोड़ कर देखा तो मां अपने तीनो बच्चों के साथ फांसी के फंदे पर लटके थी।

उन्होंने बताया कि संदीप ने बीती रात में अपनी पत्नी और बच्चों को मारा पीटा था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर तीनो शवों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। संदीप फरार हो गया है ।मृतका के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें- अदालत का फैसला : अवैध सम्बन्ध में हत्या की दोषी मां व उसके प्रेमी को उम्रकैद

संबंधित समाचार