अमरोहा : फैक्ट्री में घुसकर मैनेजर को मारी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

हटव्वा गांव स्थित फैक्ट्री में हुई घटना

अमरोहा, अमृत विचार। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में घुसकर तीन लोगों ने मैनेजर को गोली मार दी। साथ ही उसे मारपीट कर घायल कर दिया। देर शाम पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्र के गांव हटव्वा स्थित फैक्ट्री में पाकबड़ा के मोहल्ला नए डाकघर निवासी भरत कुमार गुप्ता मैनेजर हैं। शुक्रवार शाम वह फैक्ट्री में मौजूद थे। आरोप है कि गांव करनपुर निवासी फहीम, मोहम्मद शाद व शारिक फैक्ट्री में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर हमला कर दिया। बचाव में आई महिला प्रोजेक्ट मैनेजर को गलत नीयत से पकड़कर धक्का दे दिया। शोर मचाने पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली भरत कुमार गुप्ता के कंधे को छूते हुए गुजर गई। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और गला भी दबाया। फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड व अन्य कर्मियों ने घायल मैनेजर भरत कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालक नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला किया है। प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि फहीम, मोहम्मद शाद व शारिक के खिलाफ जानलेवा हमला करने में मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - अमरोहा : खेत में दिखा तेंदुए का जोड़ा, ग्रामीणों में भय का माहौल...देखें VIDEO 

संबंधित समाचार