मुरादाबाद: अन्य समुदाय के युवक ने किया दुष्कर्म, नाम बदलकर महिला को शादी का दिया झांसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाकबड़ा, अमृत विचार : हिंदू बनकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 1 साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा था। इसी बीच महिला से 6 लाख रुपये भी ले लिए थे।

थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने अरशद उर्फ़ अक्षय एवं उसके पिता खुर्शीद निवासी जुम्मेरात का बाजार अंगूर वाली मस्जिद कस्बा पाकबड़ा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें महिला ने बताया कि अरशद अपना नाम मुझे अक्षय बताता था। 3 साल पहले उससे मुलाकात हुई थी। महिला के पूर्व पति से चार बच्चे हैं। 

शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसे संबंध बनाए थे। इस दौरान उसकी वीडियो भी बना ली थी। जब महिला को उसके मुस्लिम होने का पता चला तो उसने शादी का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करता रहा। इस बीच उसने महिला से 6 लाख रुपये भी ले लिए। फिर शादी के लिए मना करने लगा। उसके बाद महिला को पता चला कि आरोपी शादी कर रहा है। इस पर महिला ने पाकबड़ा थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : गोहत्या के आरोपी पर रासुका का मुकदमा दर्ज कर हो कारवाई, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन 

संबंधित समाचार