Chhattisgarh Accident: बस्तर सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या छह हुई, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोलेंग-चांदामेटा क्षेत्र में हुई दुर्घटना के घायलों में से दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या छह हो गई जबकि 43 घायलों का विभिन्न स्थानों पर इलाज किया जा रहा है। शनिवार को हुई इस दुर्घटना में मौके पर तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मृत्यु हो गई थी।

घायलों का प्राथमिक उपचार कोलेंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद 45 लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। घायलों में से दो की मृत्यु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचने के दौरान हो गई। पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के लिए रात में ही रवाना कर दिया गया। अभी 38 घायल व्यक्तियों का इलाज डिमरापाल अस्पताल में जारी है। मृतकों में हूंगा की पत्नी बुधरी, सन्ना की पत्नी पायके, देवा, बुको मडकामी, बोधा की पत्नी बुधरी और हुरा शामिल हैं जो सभी चांदामेटा के निवासी हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ट्वीटर अकाउंट से मृत व्यक्तियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की है और घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर हरिस एस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना के समय कलेक्टर कोलेंग क्षेत्र में दौरा कर रहे थे लेकिन जब दुर्घटना की सूचना उनको मिली तो वे स्वयं कोलेंग स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित होकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा देने और एडमिट करवाने की व्यवस्था का जायजा लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- लखनऊ विश्वविद्यालः हाई बीपी से लेकर डिप्रेशन तक में कारगर है मेडिटेशन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव