शाहजहांपुर: वजीरपुर में पैंटून पुल के निर्माण के समर्थन में उतरे आंवला सांसद नीरज मौर्य   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धरना प्रदर्शन कर रहे इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई की 

अल्हागंज, अमृत विचार। वजीरपुर घाट पर पैंटून पुल के निर्माण के लिए भूख हड़ताल जारी है। रविवार को आंवला सांसद नीरज मौर्या ने अपनी टीम के साथ मौके पर आकर अपना समर्थन दिया।

सांसद मौर्य ने कहा कि अल्हागंज में वजीरपुर घाट का पैंटून पुल हर हाल में बनना चाहिए, इसके लिए उन्होंने प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है और कहा कि हर स्तर से जनता की समस्याओं के लिए समाधान करने का प्रयास करूंगा। पैंटून पुल न होने के कारण हजारों किसानों को परेशानी हो रही है। सासंद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ही जनहित की मांग करते हैं और समाजवादी पार्टी ही किसानों की सच्ची पार्टी है। सपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी ने कहा, जब तक पुल स्वीकृति का लेटर नहीं मिलता है, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। हम लोग जनता के लिए लड़ते हैं और लड़ते रहेंगे। सपा का एक ही लक्ष्य हैं किसानों की समस्याओं का समाधान कराना है। हजारों लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए जल्द से जल्द पुल का निर्माण किया जाए।

संबंधित समाचार