बहराइच: टीचर की शर्मनाक करतूत, छात्रा की मां से किया दुष्कर्म का प्रयास, महिला ने खाया विषाक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बहराइच जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़ाते- पढ़ाते शिक्षक की नियत छात्रा के मां पर डोल गई और उसने बालिका के स्कूल जाते ही घर में घुसकर महिला के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की। इस घटनाक्रम के बाद महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। गम्भीर हालत में महिला को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपुर थाने के एक गांव में पड़ोसी युवक राजेश मिश्र उर्फ धुल्ली एक व्यक्ति की छह वर्षीय बेटी को ट्यूशन पढ़ाता था। इस बीच शिक्षक की नियत छात्रा की मां पर डोल गई। बीते 17 दिसम्बर को महिला का पति बहनोई के घर गया था और रात में वहीं पर रुक गया। अगले दिन बालिका के सुबह आठ बजे स्कूल जाते ही शिक्षक महिला के घर पहुंचा और यौन उत्पीड़न की कोशिश की। 

इस वारदात के बाद महिला ने पति को फोन कर तत्काल आने को कहा और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गम्भीर हालत में महिला को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के विरुद्ध घर में घुसकर यौन उत्पीड़न की धारा में केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-UP IPS Transfer: यूपी में 15 आईपीएस अफसरों के तबादले, रामनयन सिंह बने बहराइच के नए कप्तान, देखें सूची

 

संबंधित समाचार