Mahakumbh 2025: महाकुंभ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की, यहां से होकर चलेंगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। महाकुंभ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कामाख्या से टूंडला के मध्य विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन नहीं जाएगी, बल्कि गोविंदपुरी स्टेशन से होते हुए निकल जाएगी। इस ट्रेन में स्लीपर 10, थर्ड एसी 5, सेकंड एसी 1, जनरल 4 डिब्बे और 2 पार्सल यान होंगे। 

उत्तर मध्य जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 05611 कामाख्या से 9 जनवरी 2025, 25 जनवरी, 8 फरवरी और 24 फरवरी को चलेगी जबकि गाड़ी संख्या 05612 टूंडला से कामाख्या 11 जनवरी, 27 जनवरी, 10 फरवरी, 24 फरवरी को चलेगी। 05611 कामाख्या से सायं 5.30 बजे चलेगी और प्रयागराज सुबह 10.10 बजे पहुंचेगी। गोविंदपुरी दोपहर 1.45 बजे आएगी। वहीं 05612 टूंडला से रात 3 बजे चलेगी, प्रयागराज सुबह 10.10 बजे पहुंचेगी।

महाकुंभ पर रेलवे प्रशासन ने अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन से टूंडला तक भी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेन गोविंदपुरी से बाईपास होते हुए चलेगी। उत्तर मध्य जोन के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि 05811 नाहरलगुन से 9 जनवरी, 25 जनवरी, 8 फरवरी, 22 फरवरी को चलेगी। 05812 टूंडला से 11 जनवरी, 27 जनवरी, 10 फरवरी, 24 फरवरी को चलेगी। इस ट्रेन में स्लीपर 7, जनरल 4, थर्ड एसी 6, सेकंड एसी 2 और 2 पार्सलयान होंगे। गाड़ी संख्या 05811 नाहरलगुन से दोपहर 2.30 बजे चलेगी। 

प्रयागराज रात 11 बजे और गोविंदपुरी रात 2 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05812 टूंडला से सुबह 11.20 बजे चलेगी और गोविंदपुरी दोपहर 3.30 बजे, प्रयागराज सायं 7 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08057 टाटा नगर से 19 जनवरी 2025 को चलेगी जबकि गाड़ी संख्या 08058 टूंडला से 21 जनवरी 2025 को चलेगी। 

गाड़ी संख्या 08057 टाटानगर से रात 9.53 बजे चलेगी। प्रयागराज सुबह 10.10 बजे, गोविंदपुरी दोपहर 1.45 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08058 टूंडला से रात 3 बजे प्रस्थान करेगी। गोविंदपुरी स्टेशन सुबह 6.50 बजे, प्रयागराज सुबह 10.10 बजे पहुंचेगी। 

इसके अलावा रांची से टूंडला के मध्य महाकुंभ स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन के बजाय गोविंदपुरी होते हुए चलेगी। गाड़ी संख्या 08067 रांची से 19 जनवरी 2025 को सुबह 10.30 बजे चलेगी। प्रयागराज रात 11.10 बजे, गोविंदपुरी स्टेशन रात 2 बजे पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08068 टूंडला से 20 जनवरी 2025 को सायं 4.20 बजे चलेगी। गोविंदपुरी रात 8 बजे, प्रयागराज रात 1 बजे पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें- कानपुर में डंपर ने R15 बाइक में मारी टक्कर: रेलिंग से टकराकर दो जिगरी दोस्तों की मौत, उन्नाव के रहने वाले थे...

संबंधित समाचार