बरेली: बिजली बिल के बकाएदार ध्यान दें…कल से फिर चलेगा अभियान
बरेली,अमृत विचार। दिवाली के बाद अब जिले के बिजली बकायदारों पर फिर से शिकंजा कसने जा रहा है। कल (सोमवार) से बड़े पैमाने पर 10 हजार से अधिक बिजली बकायेदार और बिजली चोरों के खिलाफ अभियान शुरू हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि बकाया बिल वसूली करने के बाद बिजली चोरी पकड़कर बिजली के …
बरेली,अमृत विचार। दिवाली के बाद अब जिले के बिजली बकायदारों पर फिर से शिकंजा कसने जा रहा है। कल (सोमवार) से बड़े पैमाने पर 10 हजार से अधिक बिजली बकायेदार और बिजली चोरों के खिलाफ अभियान शुरू हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि बकाया बिल वसूली करने के बाद बिजली चोरी पकड़कर बिजली के लाइन लॉस कम किया जाएगा। बड़े बकायदारों के खिलाफ अभियान चलने की जानकारी होने पर उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
शासन के निर्देश पर जिले में बिजली का लाइन लॉस कम करने के लिए बड़े पैमाने पर बड़े बकायदारों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। बिजली अधिकारियों के मुताबिक जिले में 33 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर करीब 54 करोड़ रुपए का बिजली का बिल बकाया चल रहा है। जिसे वसूलने के लिए पिछले दिनों शहर से लेकर देहात तक में बड़े पैमाने पर बिजली चोरों और बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा था। मगर अभी दिवाली के मौके पर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए अधिकारियों ने अभियान का रोक दिया था।
अब दिवाली का त्योहार निपटने के बाद कल (सोमवार) से फिर से बिजली विभाग अपना अभियान शुरू करने जा रहा है। 10 हजार से बड़े बकायदारों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर विभाग की ओर से पहले ही अलर्ट कर दिया गया है। अगर वह चेतवानी के बाद भी बिजली का बिल जमा नहीं करते हैं, तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
