बहराइच: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दूसरे बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, तीसरा हुआ फरार

बहराइच, अमृत विचार। जिले के गजाधरपुर बाजार में चार नवंबर को हुई चोरी के मामले में वांछित बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि एक मौके से फरार हो गया। 

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गजाधरपुर में चार नवंबर पांडेय ज्वेलर्स की दुकान में बदमाशों ने चोरी की थी। चोरी में डेढ़ किलो से अधिक चांदी, सोना समेत 20 लाख मूल्य के जेवरात बदमाश चोरी कर ले गए थे। पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह के निर्देशन में फखरपुर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। 

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि बुधवार रात डेढ़ बजे बदमाशों के बाइक से वजीरगंज बाजार की तरफ जाने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि पोखर की अगुवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला और एसओजी प्रभारी दिवाकर तिवारी ने घेराबंदी की। 

एएसपी ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाश जाते दिखे। पुलिस की घेराबंदी पर असलम ने अवैध तमंचा से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बौंडी थाना क्षेत्र निवासी असलम के पैर में गोली लगी। जबकि राम गांव थाना क्षेत्र निवासी अबरार को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। वहीं फखरपुर क्षेत्र निवासी अब्दुल अजीज मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से 3400 रुपये नकद बरामद किए है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें- Bahraich News : सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार