Prayagraj News : शंकरगढ़ में तेंदुए के हमले से आधा दर्जन ग्रामीण घायल, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार : शंकरगढ़ वन रेंज के पूरे भट्टू गांव में शुक्रवार को तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुए ने कई ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। जिसमे करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने कॉबिंग शुरू कर दी है। घायलों को नजदीकी सीएचसी में पहुंचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक शंकरगढ़ वन रेंज के पूरे भट्टू गांव में तेंदुआ भटकते हुए गांव मे पहुंच गया। ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा तो जान बचाकर शोर मचाते हुए भागने लगे। उधर तेंदुए ने कई ग्रामीणों पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से गांव के बृजलाल सहित बेड अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी और एमपी दोनों प्रान्तों की वनविभाग टीम और शंकरगढ़ पुलिस पहुंच गई। टीम ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। सुबह से देर शाम तक टीम तेंदुए की टोह लेते रहे। लेकिन तेंदुए का कहीं आता नहीं चल सका। 

कॉबिंग

 रेंजर अजय कुमार ने बताया कि ड्रोन से फोटो लेते समय वन विभाग के चालक शनि कुमार के ऊपर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। गांव की भीड़ देख तेंदुआ पूरे भट्टू से नेवरिया और हरखोरिया गांव की ओर झाड़ियों में छिप गया। रेंजर अजय कुमार ने बताया कि ड्रोन फोटो भेज कर डीएफओ को जानकारी देकर पिंजड़ा मंगाया गया। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण तेंदुए को पकड़ना मुश्किल है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि कुछ ग्रामीण नजदीक चले गए थे, तभी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया है। घायल लोग खतरे से बाहर हैं। उपचार के लिए सीएचसी शंकरगढ़ भेजा गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार कांबिंग चल रही है। वहीं खेत में गायब तेंदुआ की अचानक पास के दूसरे गांव में भी कई लोगों पर हमला कर दिया। फिलहाल देर शाम तक तेंदुए को वन विभाग पकड़ने में नाकामयाब रही।

यह भी पढ़ें- Lucknow News : डॉक्टर को Digital Arrest करने वाला एक और जालसाज गिरफ्तार

संबंधित समाचार